
रांची। अभी-अभी बड़ी खबर आई है, राजधानी रांची के बड़े व्यवसायी कमल सिंघानियां के घर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। छापेमारी सोमवार को दिन में शुरु हुई है, जो देर रात तक जारी है।
कमल सिंघानियां के कांके रोड स्थित घर और ओरमांझी स्थित कंपनियों के कार्यालय में छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक कमल सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग की चेन्नई टीम छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
बताते चलें कि, कमल सिंघानियां झारखंड के बड़े कारोबारियों में से हैं। कांके रोड में उनका घर है। ओरमांझी में उनकी कई चार पहिया वाहनों का शो-रूम है। साथ ही ट्रेड फ्रेंड के नाम से रांची का सबसे बड़ा पटाखे की दुकान है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK