मुठभेड़ में मारा गया 15 लाख का इनामी पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा

झारखंड अपराध
Spread the love

गुमला। गुमला जिले के कामडारा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, चतरा, हजारीबाग, रांची, खूंटी जिले में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक को 5 अगस्‍त को गुप्त सूचना मिली कि कामडारा थाना अंतर्गत ग्राम चंगाबारी, बनटोली के आसपास जंगली / पहाड़ी क्षेत्रों में पीएलएफआई उग्रवादी के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बसिया) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गुमला जिलाबल के कामडारा सैट और क्‍यूआरटी टीम को संयुक्त रूप से छापामारी अभियान में शामिल किया गया। इसी क्रम में 5 अगस्‍त, 2025 को अपराह्न में पुलिस बल एवं पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस क्रम में पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में 15 लाख का इनामी पीएलएफआई सुप्रिमो सह-रिजनल कमांडर मार्टिन केरकेटा (पिता-स्व० जोहन केरकेटा, सा०-रेड़वा चुवाटोली, थाना-कामडारा, जिला-गुमला) मारा गया है। शव के पास से 5.76 एमएम का एक पिस्टल, गोली बरामद हुआ है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी टीम में शामिल

  • नाजिर अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बसिया
  • पु०अ०नि० शशि प्रकाश, थाना प्रभारी, कामडारा
  • पु०अ०नि० युधिष्ठिर प्रजापति, थाना प्रभारी, बसिया
  • पु०अ०नि० तरूण कुमार, थाना प्रभारी, पालकोट
  • पु०अ०नि० नीरज कुमार, कामडारा थाना
  • पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार चेतन, पालकोट थाना
  • पु०अ०नि० कृष्ण कुमार, बसिया थाना
  • आ0-35 नीरज तिवारी
  • आ0-2370 जावेद अख्तर
  • कामडारा सैट एवं क्‍यूआरटी गुमला टीम

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *