एके सिंह कॉलेज के समक्ष एक दिवसीय धरना कल

झारखंड
Spread the love

  • सचिव पर लगा तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

लक्ष्मी प्रसाद सिंह

हुसैनाबाद (पलामू)। जपला स्थित एके सिंह कॉलेज में विवाद थमने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब कर्मचारी शासी निकाय के सचिव प्रफुल कुमार सिंह के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 28 अगस्त को महाविद्यालय के गेट पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसकी सूचना कर्मचारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी सहित विश्वविद्यालय एवं थाना प्रभारी देवरी ओपी को दी है।

अनुमंडल पदाधिकारी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि व प्रभारी प्राचार्य डॉ आनन्द कुमार को सचिव ने 11 बजे रात को व्‍हाट्सएप के माध्यम से बर्खास्त कर दिया। कॉलेज जाने पर भी रोक लगा दिया, जो तानाशाही रवैया है। उक्त आवेदन में कॉलेज के 27 कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK