रांची। मंगलवार को सांसद आदित्य साहू ने राज्यसभा में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को उठाया। कहा कि आदिवासी की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार युवा आदिवासी नेता की हत्या करवाती है।
सदन में कांग्रेस, राजद के लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं, सदन नहीं चलने देते हैं, लेकिन दूसरी ओर इन दलों के समर्थन से चलने वाली राज्य सरकार में अत्याचार अन्याय और अवैध उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सूर्या हांसदा जैसे लोगों की हत्या की जाती है।

सूर्या हांसदा का परिवार जनजाति समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक व्यवस्था का अगुआ है। स्वयं स्व सूर्या हांसदा सैकड़ों अनाथ बच्चों को शिक्षा देते थे। उनके लिए भोजन, आवास की व्यवस्था करते थे।
ऐसे समाजसेवी को राज्य की पुलिस प्रशासन ने साजिश के तहत गोलियों से छलनी कर दिया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंडी गठबंधन के लोग अन्याय, अत्याचार को मुखरता से उठाने वाले आदिवासी नेता को कितना बर्दाश्त करते हैं।
झारखंड में हो रहे अवैध खनन में खनन माफियाओं और पुलिस प्रशासन की साठ गांठ है। इंडी गठबंधन की सरकार ने पूरे क्षेत्र को कंगाली के कगार पर पहुंचा दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK