- मंदिर में 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
- भजन-संध्या में मनमोहक भजनों में खूब झूमे भक्त
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 222वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन 10 अगस्त को किया गया। अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण पिता स्व० नंदलाल जालान एवं माता स्व० उमा देवी जालान की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विशाल अमिता जालान, उनके भाई मनीष मनीषा जालान, मिलन नम्रता जालान एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी, आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा बहाकर भक्तों को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में 6 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालु भव्य आकर्षक एवं अनूठे मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, गोविंद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, बिजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, मिलन जालान, राज जालान, पवन कुमार पोद्दार, मनीष सोनी मौजूद थे।
इसके अलावा संतोष देवी अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शिला मुरारका, ललिता अग्रवाल, सिद्धी वंदना, विशाखा जालान, राधिका जालान, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, आशीष कुमार, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK