
रांची। प्रबंधन ने कई जीएम का तबादला कर दिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। सीएमएस भी नए डॉक्टर को बनाया गया है।
आदेश के मुताबिक मुख्यालय के जीएम/एचओडी (ईई/राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर को जीएम/एचओडी (वेलफेयर) बनाया गया है।
जीएम/एचओडी (मैनपावर/समाधान) रहीं कविता गुप्ता को जीएम/एचओडी (आईआर) और जीएम (नियुक्ति) बनाया गया है।
जीएम/एचओडी (एनईई) रहे प्रतुल कुमार को जीएम/एचओडी (एचआरडी) बनाया गया है।
निदेशक (एचआर) के टीएस रहे अशोक कुमार को जीएम/एचओडी (समाधान/सीपीजीआरएएम) बनाया गया है।
कुजू में पदस्थापित क्षेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजुला निशि मिंज को सीसीएल का नया सीएमएस बनाया गया है। वर्तमान सीएमएस डॉ रत्नेश जैन 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।
डॉ अंजुला के विरमित होने के बाद कुजू के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी का प्रभार डॉ मीनू पांडियन को सौंपा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK