
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रांगण में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
दूर-दराज से आए आम नागरिकों ने भूमि विवाद, आपसी मतभेद, विभिन्न योजनाओं के लाभ, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, सुरक्षा से संबंधित मुद्दों, अवैध कब्जे जैसे विभिन्न मामलों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
खरका ग्राम की बंधना उरांव ने अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आवेदन दिया। तेलगांव निवासी लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्नी, जो वर्तमान में गुमला सदर अस्पताल में कार्यरत हैं, की सुरक्षा को देखते हुए उनका तबादला बसिया सीएचसी करने का अनुरोध किया।
डूमरडीह स्थित चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK