रांची में बड़ा हादसाः मां-बेटी समेत 3 की मौत, लगा भारी जाम

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में मां-बेटी समेत 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

यह दुर्घटना हरमू स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के पास हुई। दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। कुछ ही देर में हरमू से अरगोड़ा तक लंबा जाम लग गया। पुलिस लोगों को समझाकर जाम खत्म कराने में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रांची में बीजेपी मुख्यालय के सामने शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गयी। एक की मौत इलाज के दौरान हुई।

दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतकों में एक महिला, एक युवती और एक बच्चा शामिल हैं। स्कूटी सवार मां-बेटी और एक राहगीर महिला की इस दुर्घटना में मौत हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को रौंद दिया। कार चला रहा स्वर्ण व्यवसायी मोहित नशे में धुत था। गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीट दिया।

वहीं, एंबुलेंस आने में देरी की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी।

उधर, इस भीषण दुर्घटना की वजह से हरमू रोड से अरगोड़ा तक लंबा जाम लग गया। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन लोग हटने के लिए तैयार नहीं थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *