हजारीबाग में बड़ा हादसाः रांची से शव लेकर जा रही एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। मंगलवार को झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा हो गया। राजधानी रांची से शव लेकर बिहार के बेतिया जा रही एक एंबुलेंस की हजारीबाग में खड़े एक ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना एनएच-33 पर भारत माता चौक के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे तब घटी, जब एंबुलेंस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक एंबुलेंस रांची के इरबा से शाहिद अंसारी (50 वर्ष) के शव को लेकर बिहार के बेतिया जा रही थी। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 पर भारत माता चौक के पास टेकओवर करने के दौरान एंबुलेंस की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे में एंबुलेंस में सवार सदरे आलम (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जो मृतक के अटेंडेंट के तौर पर शव के साथ जा रहे थे। वहीं एंबुलेंस चालक समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मो. जमरूद्दीन और गुड्डू शामिल हैं। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *