धान की बुआई नहीं कर पाने वालों के लिए मडुआ बहुत अच्छा विकल्प : उपायुक्‍त

झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2025 का आयोजन

लोहरदगा। कृषि विभाग ने जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2025 का आयोजन सदर प्रखंड के नगर भवन में गुरुवार को किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसानों के लिए यह खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे इसमें कुछ सीख सकें। अभी खरीफ फसल का मौसम चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में किसान धान लगा रहे हैं। जो किसान अब तक बुआई नहीं कर सके हैं, उनके लिए मडुआ बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि उसमें किसान को फसल का अच्छा मूल्य मिलता है।

उपायुक्‍त ने कहा कि लोहरदगा जिला रांची के करीब होने के कारण यहां के किसानों को काफी कम परिवहन खर्च पर ज्यादा मुनाफा निर्यात की गई फसलों पर मिलता है। कोल्ड स्टोर में आप फसल स्टोर कर रखें। समय आने पर बेचें। बाजार के बारे अच्छी जानकारी रखें, क्योंकि जानकारी ही आपकी ताकत है। वर्कशॉप में प्रश्न पूछें। जानकारी लें और प्रैक्टिस करें।

कार्यक्रम में तकनीकी सत्र के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा बागवानी फसलों एवं वर्तमान में विभिन्न फलों का पौधा वितरण संबंधी जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण पदाधिकारी द्वारा भूमि संरक्षण की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा योजनाओं पर चर्चा की गई। मत्स्य पदाधिकारी द्वारा मछली पालन से संबंधित जानकारी दी गई। केवीके वैज्ञानिकों ने कम पानी में धान की खेती करने की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए मिट्टी जांच पर जोर दिया।

अपलैंड क्षेत्र जो अभी भी खाली पड़े हुए हैं उसमें  अरहर उरद फसल की खेती लगाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK