Jharkhand Weather : राज्‍य में फिर भारी बारिश के मिले संकेत, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून कमजोर हो गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्‍य में फिर कई जिलों में भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। वज्रपात का खतरा भी बरकरार है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 अगस्‍त, 2025 को दी।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 6 से 11 अगस्‍त को राज्‍य में अनेक जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 6 से 9 अगस्‍त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 7 अगस्‍त को राज्‍य के दक्षिण और उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 8 अगस्‍त को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी, उत्‍तर-पूर्वी और इसके निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *