Jharkhand: कहा- शादी करेंगे, बनाते रहा संबंध, शादी करने की बात आई तो तोड़ लिया रिश्ता, जानें आगे

अपराध झारखंड
Spread the love

बहरागोड़ा। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से शर्मनाक खबर सामने आयी है, जहां राजलाबांध गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण हुआ है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुबोध मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता इसी साल 10 मार्च को सुबोध के संपर्क में आई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का प्रस्ताव देकर विश्वास में लिया।

आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए सुबोध ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी मुकर गया और संबंध तोड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने बहरागोड़ा थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

बहरागोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो उसको कठोर सजा मिले।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK