रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के शिक्षा मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह दिल्ली से रांची लाया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में माहौल भावुक हो उठा।
जेएमएम और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पहले से मौजूद थे, जिन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। एयरपोर्ट से शव यात्रा विधानसभा परिसर पहुंची, जहां विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, पूर्व मंत्री बादाल पत्रलेख, विधायक राजेश काछप, प्रदीप यादव समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने साथी नेता को श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा से पार्थिव शरीर को झामुमो कार्यालय ले जाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और ‘सोरेन दादा अमर रहें’ के नारों के बीच उन्हें नमन किया गया। इसके बाद शव को जमशेदपुर स्थित आवास पर भी दर्शन के लिए रखा जाएगा।
रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामदास सोरेन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। “आपका जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”
बता दें कि, दो अगस्त को जमशेदपुर स्थित आवास में बाथरूम में गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी थी। ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उनका निधन हो गया।
वर्षीय रामदास सोरेन तीन बार घाटशिला से विधायक चुने गए और अपने सहज स्वभाव, सादगी और संघर्षशील छवि के कारण लोगों के बीच खास पहचान रखते थे। शिक्षा मंत्री के रूप में वे राज्य के शिक्षा सुधार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK