Jharkhand: खेत में काम कर रहा था किसान, तभी मच गया कोहराम

झारखंड
Spread the love

सारठ। दुखद खबर देवघर के सारठ से आई है, जहां खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर 40 वर्षीय विशेस्वर मुर्मू की मौत हो गयी। घटना सारठ थाना अंतर्गत बोड़वा गांव की है।

गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के आसपास विशेस्वर मुर्मू अपने खेत में कुदाली से खेत को बांध रहे थे, उसी समय जोरो से गर्जन के साथ पानी होने लगा।

उसी दौरान एकाएक आसमान से बिजली गिरने से झटका लगा और वे खेत में ही गिर गये। बिजली के झटके के कारण शरीर झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं घटना सूचना मिलने पर परिजन उन्हें उठाकर घर ले गये।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मुखिया को सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल ने सारठ सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा और थाना प्रभारी सूरज कुमार को सूचना दी।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम हो जाने से आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख आर्थिक सहायता मिल जायेगी। इस बात पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।

परिजनों ने बताया कि मृतक का छोटा भाई कालेश्वर बेसरा (35 वर्ष ) दो फरवरी को स्थापना दिवस पर दुमका से लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसका पोस्टमार्टम और थाना में केस भी दर्ज हुआ पर छह माह बीत जाने के बाद कोई मुआवजा नहीं मिला।

अधिकारियों के काफी समझाने पर भी जब परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम नहीं कराने का आवेदन लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेhttps://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *