
जमशेदपुर। बड़ी खबर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी इलाके से आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण की घटना सामने आयी है। यह घटना 19 जुलाई की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, शाम के समय लड़की अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर 2 अगस्त को परिजन परसुडीह थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। थक-हारकर उन्होंने पुलिस की मदद ली।
शिकायत दर्ज होने के बाद परसुडीह पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संवेदनशील है और पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बारे में कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी आश्वस्त किया है कि नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों से इलाकों में डर का माहौल बन जाता है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
परिवार इस वक्त बेहद परेशान है और बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत थाने को सूचित करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK