
- Horoscope : 7 अगस्त, 2025 का राशिफल
मेष
मन मुताबिक लाभ मिलेगा। कारोबार में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यो पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। करियर को लेकर मित्र से बातचीत कर सकते हैं।
वृष
वरिष्ठ सदस्यों की मदद से काफी कुछ मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। सेहत को लेकर टेंशन रहेगा।
मिथुन
दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कोई फैसला समस्या देगा। किसी परिजन की याद सता सकती है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। किसी दूसरे के मामले में बेवजह नहीं बोलें।
कर्क
काम का दवाब अधिक रहने से परेशान रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें, नहीं तो उसमें धन फंस सकता है।
सिंह
मन में किसी काम को लेकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग विरोधियों से सतर्क रहे, नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
कन्या
सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्च करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। धन कहीं अटका हुआ है, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है।
तुला
दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक
सुख साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। अपने निर्णय से लोगों को हैरान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। लेनदेन के मामले समय रहते निपटाएं।
धनु
दिन भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। धैर्य बनाए रखना होगा।
मकर
दिन इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन दूर होगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। मनचाहे खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे। दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
कुंभ
नए संपर्क लाभ लेकर आएगा। परेशानी से छुटकारा मिलने की संभावना है। किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें बात गलत लग सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके छुपे हुए राज बाहर निकलेंगे।
मीन
व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहे, तो धैर्य बनाए रखें। नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)