सेंटेविटा हॉस्पिटल में ‘हेल्दी बेबी शो-2025’ का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंटेविटा हॉस्पिटल ने अपने वार्षिक कार्यक्रम ‘हेल्दी बेबी शो 2025’ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शिशुओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में 6-12 माह, 12 – 18 माह, और 18-24 माह के बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों और उनके माता-पिता के लिए कई रोचक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें हेल्दी बेबी, बेस्ट कॉस्ट्यूम, क्रॉल रेस, चबी चीक्स, और हैप्पी बेबी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सेंटेविटा हॉस्पिटल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती रेशमा साहू और आदित साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीमती रेशमा साहू ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना भी है। यह आयोजन माता-पिता को बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर सेंटेविटा हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने संतुलित पोषण, टीकाकरण के महत्व और बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेल-कूद और पारिवारिक जुड़ाव की भूमिका पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK