विभागाध्यक्ष राजभाषा नीति का अक्षरशः पालन करें : निदेशक

झारखंड
Spread the love

  • सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन

रांची। सीसीएल के रांची स्थित मुख्यालय, दरभंगा हाउस में 12 अगस्‍त, 2025 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की।

बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) के साथ महाप्रबंधक (राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के प्रमुख, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी और सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

बैठक का शुभारंभ करते हुए महाप्रबंधक (राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर ने राजभाषा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इसके उपरांत, राजभाषा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसका प्रभावी कार्यान्वयन ना केवल कंपनी के लिए, बल्कि हमारे हितग्राहियों के लिए भी लाभकारी है।

श्री मिश्र ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे राजभाषा नीति का अक्षरशः पालन करें। पत्राचार, टिप्पणियों आदि में हिंदी का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस में अनुवाद सुविधा जैसी तकनीकी सहायता उपलब्ध है, जिसका उपयोग कर टिप्पणियां हिंदी में भेजी जा सकती हैं।

इस अवसर पर, विगत तिमाही में राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन के लिए विभिन्न विभागों और इकाइयों को पुरस्कृत भी किया गया। तकनीकी श्रेणी में नगर प्रशासन विभाग को, गैर-तकनीकी श्रेणी में कल्याण विभाग को और सामान्य प्रशासन को संयुक्त रूप से चल शील्ड प्रदान की गई। क्षेत्रीय एवं केन्द्रीकृत इकाइयों की श्रेणी में यह पुरस्कार गांधी नगर अस्पताल को दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK