Ranchi: जेल से छूटकर 20 रोज पहले आया था घर, खून से लथपथ कमरे में मिली लाश

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में नितेश लाहा की हत्या कर दी गई। वह जेल से छूटकर 20 रोज पहले ही घर आया था। आज उसकी खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ी मिली।

उसका भाई के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या का आरोप उसके भाई विक्की पर लगा है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल को देखने से यह लग रहा था कि रॉड और डंडे से मारकर नितेश की हत्या की गई है।

नितेश एक शातिर अपराधी था। कई बार वह जेल जा चुका था। इसके ऊपर पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। नितेश की मौत के बाद विक्की फरार है। दो दिन पूर्व हत्या करने के बाद उसकी मां के कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया गया था।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि संपत्ति विवाद में हत्या की गई है। उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *