
रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। राजधानी के रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द एक नया मेडिकल सुविधा केंद्र खुलने जा रहा है, जहां महज 200 रुपये में आप इलाज करा सकेंगे।
इसका संचालन ट्राई एनजीओ करेगा। यह मेडिकल सुविधा केंद्र हर दिन 24 घंटे खुला रहेगा। इस सुविधा केंद्र में यात्रियों के इलाज के लिए तीन डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट और दो नर्सें तैनात रहेंगे। मेडिकल सुविधा केंद्र में यात्री मात्र 200 रुपये में प्राथमिक इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
आपको बताते चलें कि, मेडिकल सुविधा केंद्र का उद्घाटन 1 अगस्त 2025 को ही प्रस्तावित था। लेकिन कुछ कागजी औपचारिकताओं के कारण इसे टाल दिया गया है। ट्राई एनजीओ के अधिकारियों की मानें, तो दो से तीन दिनों के भीतर इसका उद्घाटन हो सकता है।
हालांकि इसकी अंतिम तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेडिकल सुविधा केंद्र खुलने से यात्रियों खासकर गरीब और जरूरतमंद यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इसके खुलने से यात्रियों को आकस्मिक बीमारियों या प्राथमिक चिकित्सा के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj