पथ निर्माण कार्य का शिलान्‍यास, लोगों को होगी सुविधा

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत देवीपुर-जमुआ मुख्य पथ से लालोडीह से ग्राम पिपराटोल तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्‍यास रविवार को हुआ। तीन किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने ऑनलाइन किया।

मौके पर मंत्री के प्रतिनिधि सबीर अंसारी कार्यकर्ता व ग्रामीण के साथ उपस्थित थे। श्री अंसारी ने बताया कि इस सड़क की मांग वर्षों से आम जनता कर रही थी। सड़क बन जाने से कई गांवों का संपर्क आसानी से होगा।

उन्‍होंने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन ने जो वादा लोगों से किया, उसे निभाने का भी काम किया है। मौके पर उप प्रमुख मैथिली यादव, तस्लीम अंसारी, वासुदेव रामानी, मुमताज अंसारी, साहुद अंसारी, निसार अंसारी, गोपाल यादव, राम यादव, मुंशी मरांडी समेत आदि लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK