पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा-झारखंड की राजनीति की अपूरणीय क्षति

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मधु कोड़ा ने अपने शोक संदेश में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना न केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

श्री कोड़ा ने कहा कि शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। “उनकी सरलता, संघर्षशीलता और दूरदर्शिता सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा “दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

मधु कोड़ा ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में दिशोम गुरु को झारखंड की आत्मा बताया और कहा कि उनका जाना एक युग के अंत के समान है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *