लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ गीत लॉन्च

झारखंड
Spread the love

रांची। युवा लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित बने गीत ‘सिंदूर’ का लॉन्चिंग रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को रांची स्थित अपने कार्यालय में किया। इस गीत के माध्यम से आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय सेना की वीरता और समर्पण को समर्पित किया है। साथ ही, पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस गीत के माध्यम से आशुतोष ने भारतीय सेना की बहादुरी और देशभक्ति को सलाम किया है। यह गीत भारतीय सेना के पराक्रम और उनके हौसलों की कहानी को भी दर्शाती है।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। पूरे विश्व में भारत देश नंबर 1 देश बन चुका है। देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों और उसके आका को मार कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

इस गीत के प्रोड्यूसर अतिंद्र नाथ वैध लिरिक्स संतोष साहिल, म्यूजिक हर्ष उपाध्याय, वीडियो एस एस वाई प्रोडक्शन, पोस्टर विश्वकर्मा बी टेक हैं। यह जानकारी अमन ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK