Jharkhand : इन जिलों में दो से तीन घंटों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची।सावधान रहें। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

ये भी पढ़े : बालू के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई ट्रैक्‍टर जब्‍त

केंद्र के मुताबिक इसका असर पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, गुमला, जामताड़ा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में पड़ेगा। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।