दुमका। जरमुंडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय के छात्रों ने खेलो झारखंड में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों ने प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंडर 14 (बालक)-600 मीटर दौड़ में अद्भुत गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए नंबर मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में टीम भावना और उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अनिरुद्ध शर्मा, अमन कुमार, नितिन कुमार और नंबर मरांडी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अंडर 14 (बालक)-वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 (बालिका)-ऊंची कूद में आरुषि कुमारी तृतीय स्थान हासिल की। भाला फेंक में भी तृतीय स्थान काजल कुमारी ने दमदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और सहपाठियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहायक शिक्षक सुनेंदु सरकार ने बताया कि विद्यालय परिवार को गर्व है कि हमारे विद्यार्थी ना केवल पढ़ाई, बल्कि खेलों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK