Jharkhand : कल चलेगी शीत लहर, 4 डिग्री तक रहेगा तापमान, इन जिलों में असर

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • बीते 35 साल में तीसरी बार 5 डिग्री से नीचे आया डालटनगंज का पारा

रांची। झारखंड शीत लहर की चपेट में है। मंगलवार को भी कई जिलों में शीत लहर चलेगी। न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्यियस तक आने की उम्‍मीद है। सोमवार को विभिन्‍न जिलों का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

डालटनगंज में बना रिकार्ड

डालटनगंज के न्‍यूनतम तापमान ने नया रिकार्ड बनाया। बीते 35 साल में तीसरी बार यहां का तापमान 5 डिग्री से नीचे मापा गया। मौसम केंद्र के मुताबिक वर्ष 1986 से 2021 के बीच यह दर्ज किया गया। 29 और 30 दिसंबर 2018 को यहां का न्‍यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और 20 दिसंबर, 2019 को 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 20 दिसंबर, 2021 को न्‍युनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घटों के दौरान राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसी तरह दक्षिणी भागों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। इसके बाद करीब 4 दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

यहां 4 सेसि तक संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा जिलों में न्‍यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।

यहां 6 डिग्री उम्‍मीद

इसी तरह गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहि‍बगंज, गोड्डा, गिरिडीह, देवघर जिलों का न्‍यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।

जिलों के 20 दिसंबर के न्‍यूनतम तापमान

रांची : 6.4

जमशेदपुर : 7.2

डालटेनगंज : 4.9

बोकारो थर्मल : 5.5

चाईबासा : 8.6

केवीके देवघर : 6.9

केवीके गोड्डा : 6.0

केवीके हजारीबाग : 4.9

केवीके पाकुड़ : 8.1

केवीके गिरिडीह : 6.0(

नोट : आंकड़े रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में)