
- भजन-कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे
रांची। पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में ट्रस्ट ने 221वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 101 किलो दूध के केसरिया खीर का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट था। इसके बाद 2 घंटे तक भजन-कीर्तन कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों की अमृत गंगा बहाई। श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाडिया, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, सुरेश चौधरी, कमलेश संचेती, किशन अग्रवाल, पदम चंद जैन, महेश अग्रवाल, अरुण बाजोरिया, शिवभगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, नन्द किशोर चौधरी, विशाल जालान, मधु जाजोदिया, पवन पोद्दार, नवल टिबडेवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK