साक्षरता दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज में साहित्यिक कार्यक्रम और नाटक

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के शिक्षा विभाग में विश्व साक्षरता दिवस पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो जेबी पांडेय, दिव्या तिर्की थे।

साक्षरता दिवस-2022 की थीम ‘ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस’ पर निबंध लेखन, श्रुतिलेख, कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अंतर्विभागीय प्रतियोगिता में सभी विभागों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

लगभग 80 विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। इसका शीर्षक ‘तकनीकी साक्षरता’ था। कार्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी नाटक भी प्रस्तुत किये गये।

डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति‍ ने समावेशी साक्षरता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है। कोई भी बच्चा बहिष्कृत नहीं हो, यह सुनिश्चत करना शिक्षकों का परम कर्तव्य है।

कार्यक्रम का संचालन प्रो शिल्पा किंडो और प्रो जगबन्धु  महतो ने किया। प्रो शिल्पा किंडो कार्यक्रम की संरक्षक थीं।