
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के खखरपता प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव भक्त हर हर महादेव और बोल बम की नारों के साथ पहाड़ के ऊपर स्थित संकरा द्वार एवं प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर मंगलकामना की। मंदिर में आए भक्तों के लिए स्थानीय लोगों ने विशेष साफ सफाई के साथ भंडारे की व्यवस्था की थी। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए थे।
ख़खपरता प्राचीन शिव मंदिर लोहरदगा मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर का निर्माण एक छोटी पहाड़ की चोटी पर बिना नींव खोदे पत्थर की ऊपरी सतह पर किया गया है। मंदिर की ऊंचाई लगभग चार मीटर है। इसमें तीन फीट का संकरा दरवाजा और गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित है। यह मंदिर ओडिशा के देऊल मंदिरों की तरह ही है, जो मध्यकाल में निर्मित हुए था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK