रांची। सीएमपीडीआई रांची जिले के 60 वंचित युवाओं को फ्लेबोटोमिस्ट तकनीशियन के रूप में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस उद्देश्य से अपने सीएसआर परियोजना शुरू करने के लिए 28 अगस्त को मनमुख एजुकेशन कंसल्टेंसी (एमईसी), रांची के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया।
सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) आरके महापात्रा की उपस्थिति में संस्थान के सीएसआर के नोडल अधिकारी संदीप कुमार भगत और एमईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
सीएसआर निधि से पोषित 23.58 लाख रुपये की परियोजना लागत वाली इस पहल का उद्देश्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करना है। चालू वित्त वर्ष के दौरान रांची स्थित मान्यता प्राप्त मनमुख प्रशिक्षण केंद्र में दो बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
छह महीने के इस पाठ्यक्रम में पारदर्शी चयन और मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा, जिसका लक्ष्य 80 प्रतिशत सफल प्रशिक्षुओं को स्थानन (प्लेसमेंट) प्रदान करना है।
यह सीएसआर पहल सतत् कौशल विकास और आजीविका सृजन के माध्यम से हाशिए पर रहने वाले वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता की दर्शाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


