विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा बुधवार को निकाली। यह तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय से प्रारम्भ हुई, जो पेट्रोल पंप तक जाकर पुनः वापस मंडल कार्यलय पहुंचकर समाप्त हो गई।
इस यात्रा के दौरान वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद सहित कई नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति में डूब रहा था। तिरंगा यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी व किसान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलला दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने की।
इस अवसर पर किसान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा “घर-घर तिरंगा” अभियान के बैनर तले निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा होना चाहिए, यह सबका कर्तव्य है।
तिरंगा यात्रा में राम लखन चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष व अभियान के संयोजक श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, अमरेश चंद्र, दीपक शुक्ला, चंद्रमणि मिश्रा, सूर्य देव मेहता, ब्रजकिशोर लाल, अरुण कुमार गुप्ता, लालमेंद्र पासवान, दिलीप प्रजापति, शिवप्रसाद पांडेय, श्रीराम पांडेय, अमित पांडेय, जानकी रजवार, राजनाथ शर्मा, ललन पासवान, सुरेंद्र सिंह, मोती यादव सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


