बीएयू ने कार्तिक उरांव के गांव करौंदा लिट्टाटोली में मक्का का उन्नत बीज बांटा

झारखंड कृषि
Spread the love

रांची। आदर्श ग्राम के रूप में विकास के लिए चयनित गुमला जिले के करौंदा लिट्टाटोली गांव में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने 240 किलो बीज वितरित किया। जनजातीय उप योजना के तहत 60 किसानों के बीच क्वालिटी प्रोटीन हाइब्रिड मक्का (शक्तिमान-5) का बीज बांटा गया।

करौंदा लिट्टाटोली गांव प्रमुख जनजातीय नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव का जन्म स्थान है। इस गुणवत्तायुक्त हाइब्रिड बीज की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 70 से 75 क्विंटल है।

इन किसानों को फसल विकास के विभिन्न चरणों में उर्वरक और आवश्यकता आधारित फसल संरक्षण रसायन भी उपलब्ध कराया जाएगा। फसल विकास के अनुश्रवण और सिंचाई, रोगों एवं कीड़ों से बचाव व खरपतवार प्रबंधन आदि विषयों के संबंध में आवश्यक परामर्श प्रदान करने के लिए के लिए बीएयू के वैज्ञानिकों का दल दो बार उस गांव का भ्रमण करेगा। एक दिन गांव में प्रक्षेत्र दिवस का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन बीएयू के पौधा प्रजनन एवं आनुवंशिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पौधा प्रजनक डॉ चंद्रशेखर महतो और डॉ सुनील कुमार ने किसानों को मक्का उत्पादन की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। आयोजन में क्षेत्र अधिदर्शक ललितेश्वर सिंह और जयंत कुमार की भी भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *