झारखंड के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से रांची में

झारखंड
Spread the love

  • भर्ती के दौरान दलालों से दूर रहने की सलाह

रांची। झारखंड के लिए वर्ष-2025-26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक रांची में होगी। इसे लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 18 अगस्त को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में बैठक हुई।

बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार,  पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर रिक्रूटिंग रांची कर्नल विकास भोला, जिला नज़ारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं भर्ती से संबंधित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

भर्ती की तैयारियों को लेकर चर्चा

बैठक के दौरान सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर कर्नल विकास भोला ने उपायुक्त से अपनी बात रखते हुए कहा कि रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है। रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाए। ये हमारी प्राथमिकता है।

सुविधा एवं सभी व्यवस्था दें

कर्नल विकास भोला ने कहा कि रैली के दौरान रैली में भाग लेंगे युवाओं को मौलिक सुविधा एवं अन्य सभी व्यवस्था रैली स्थल पर उपलब्‍ध कराया जाए। रैली के दौरान विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, रैली स्थल ग्राउंड में सीजीआई शीट बैरिकेडेड क्षेत्र, रैली ग्राउंड, 1.6 कि.मी. रन एरिया और निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर, रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रैली के सभी दिनों में सुबह 4 बजे से उम्मीदवारों की किसी भी चोट/बीमारी के मामले में देखभाल करने एवं अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया। जिस पर उपायुक्त राँची द्वारा सारी व्यवस्था जो भी जिला प्रशासन की तरफ से संभव होगा वह सारी व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी।

दलालों से दूर रहने की सलाह

कर्नल विकास भोला ने सेना में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का शोषण करने वाले दलालों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से कहा कि सेना भर्ती पारदर्शिता तरीके से होती है। प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नहीं करने वालों की भर्ती किसी भी हालत में नहीं हो सकती। इसलिए सभी उम्मीदवार दलालों से दूर रहें। किसी भी झांसे में नहीं आने की आवश्यकता है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *