गौ पूजन के साथ वार्षिक श्री श्‍याम महोत्‍सव शुरू

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • रानी सती पाठशाला में पठन पाठन सामग्री का वितरण
  • भक्‍तों की मौजूदगी में श्याम मंदिर में हुई भव्य आरती

रांची। श्री श्याम मंडल का 58वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव 28 अगस्त, 2025 को गौ पूजन एवं गौ सेवा के साथ शुरू हुआ। सुबह 8 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य आरती हुई। इसमें भारी संख्या में भक्त उपस्थित थे। आरती के बाद श्री श्याम मंडल के लगभग 50 सदस्यों की टोली श्री श्याम प्रभु का जयकार करते हुए सुकुरहुटू गौशाला के लिए प्रस्थान की।

गौशाला में पूर्ण विधि विधान से गौ माता का पूजन वंदन किया। गौशाला में स्थित सभी गौ माताओं को गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी एवं दलिया खिलाया। गौ सेवा के बाद रोली-चावल से गौमाता का तिलक कर 58वें श्री श्याम मोहत्सव की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया गया।

गौशाला परिसर में श्री श्याम मंडल के सदायों ने दुर्लभ पौधों का रोपण किया। इसमें लाल चंदन, सफेद चंदन, अमलतास, आंवला, बीजासाल, अर्जुन, ⁠रुद्राक्ष सहित कई फलदार पौधे भी लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम मंडल के सदस्‍यों ने रानी सती पाठशाला में पठन पाठन सामग्री का वितरण किया। एक फोटो कॉपी की मशीन एवं 2 बच्चों के साल भर की फीस भी पाठशाला में को दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान प्रकाश बागला, गौरव परमपुरिया, संजय सारस्वत, बालकिशन परामरामपुरिया, अनिल ढांढनीयां, संजय जाजोदिया, प्रदीप अग्रवाल, रतन मोर, अनुराग पोद्दार, गौरव शर्मा एवं सर्वेश बागला का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK