मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा का 38 साल का वैवाहिक जीवन टूटने के कगार पर है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर धोखाधड़ी और व्यभिचार का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी।
सुनीता ने कहा कि जब मैं गोविंदा से मिली, तब मैंने देवी से प्रार्थना की कि मैं उनसे शादी करूँ और एक खुशहाल जीवन जिऊं। देवी ने मेरी सभी मनोकामनाएं पूरी कीं। उन्होंने मुझे दो बच्चों का आशीर्वाद भी दिया।

सुनीता ने आगे कहा कि ज़िंदगी का हर सच आसान नहीं होता। जिसने भी मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश की, मां उसे माफ़ नहीं करेंगी।
गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता से विवाह किया था। तब वे बॉलीवुड के चमकते सितारे थे। अब तक उनकी छवि एक आदर्श पति की रही है। हालांकि इस खबर के बाद यह टूट गई है।
सुनीता आहूजा ने उनके खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK