एक बगिया मां के नाम अभियान, रक्षा राज्य मंत्री ने किया पौधारोपण

झारखंड
Spread the love

रांची। इंदौर शहर ने एक पेड़ मां के नाम के साथ एक बगिया मां के नाम अभियान को जोड़कर एक और मिसाल कायम की है। उक्‍त बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 10 अगस्‍त को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मध्यप्रदेश के नगर विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ।

इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि सभी इंदौरवासियों को अपनी बधाई देता हूं। मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हुई है कि रेवती रेंज में आप सबने पौधारोपण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष 51 लाख पौधे लगाने और उसकी देखभाल का प्रण, हर देशवासी के लिए प्रेरणा देने वाला है।

अब तक शहर के 3000 से अधिक स्थानों पर पौधा लगाये जा चुके हैं। आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इंदौर के नागरिकों के इस संकल्प को सिद्धि मिले, यह मेरी कामना है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेदोला, बीएसएफ आईजी आलोक सिंह, राजेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में वीर जवानों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी जवानों ने प्राकृतिक रक्षा का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *