
रांची। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल, धुर्वा में अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस समारोह में विद्यालय के नौंवीं कक्षा के छात्र आर्यन कुमार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने के लिए बधाई दी गई।
इस समारोह में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल को-ऑर्डिनेटर नरेश चाफेकर, चंद्रशेखर द्विवेदी (जोनल को-ऑर्डिनेटर, बिहार-झारखंड), अशोक कुमार (स्टेट को-ऑर्डिनेटर, झारखंड) और श्रीमती तनुश्री चक्रवर्ती (स्टेट को-ऑर्डिनेटर) , डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप झा बतौर अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत बांसुरी की मधुर धुन के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने स्वागत गान और एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल मैनेजिंग कमेटी के मेंबर आकाश जलान ने नरेश चाफेकर को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया। उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जलान ने चंद्रशेखर द्विवेदी को मोमेंटो से सम्मानित किया। अन्य अतिथियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने पौधे देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में आर्यन कुमार का अभिनंदन किया गया। आर्यन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर अपने माता-पिता और अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह संपूर्ण ब्रिजफोर्ड परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK