कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिलों के 19 प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं। मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। उनकी हालत द‍िन ब द‍िन खराब होती जा रही है। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

खाने-पीने का गंभीर संकट

जानकारी के मुताबिक 11 मजदूरों का चार महीने और 8 मजदूरों का दो महीने से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपनी दुर्दशा बताई है। इसके साथ ही सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई हैं। इसके साथ ही लोगों ने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है।

रखी सरकार के सामने मांग

इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं।

फंसे मजदूरों में ये हैं शामिल

  • हजारीबाग (विष्णुगढ़)
  • आघनू सोरेन (भेलवारा)
  • अशोक सोरेन (खरकी)
  • चेतलाल सोरेन (खरकी)
  • महेश मरांडी (खरकी)
  • रामजी मरांडी (खरकी)
  • लालचंद मुर्मू (खरकी)
  • फूलचंद मुर्मू (नरकी)
  • बुधन मुर्मू (नरकी)
  • जिबलाल मांझी (चानो)

हजारीबाग (टाटीझरिया)

  • छोटन बासके (टाटीझरिया)
  • राजेंद्र किस्कू (टाटीझरिया)

बोकारो (गोमिया)

  • प्रेम टुडू (चिलगो)
  • सिबोन टुडू (चिलगो)
  • सोमर बेसरा (करी खुर्द)
  • पुराण टुडू (करी खुर्द)
  • रामजी हांसदा (बडकी सिधाबारा)
  • विरवा हांसदा (बडकी सिधाबारा)
  • महेन्द्र हांसदा (बडकी सिधाबारा)

बोकारो (नावाडीह)

  • बब्लू सोरेन (पोखरिया)

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK