
Weather Alert : नई दिल्ली। अगले 24 घंटे में झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में अधिक बारिश से अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। विभाग ने 14 जुलाई, 2025 को सुबह 7:00 बजे राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन जारी किया है। यह बुलेटिन संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सतर्कता और एहतियात बरतने का निर्देश देता है।
मध्यम से उच्च खतरा वाले जिले
छत्तीसगढ़ : बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा
ओडिशा : देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, संबलपुर, सुंदरगढ़
पश्चिम बंगाल : बांकुरा, पूर्व मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, नादिया, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया
झारखंड : बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम
निम्न से मध्यम खतरा वाले जिले
पूर्वी राजस्थान : अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर
पश्चिमी राजस्थान : बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली
पश्चिमी मध्य प्रदेश : मंदसौर, नीमच, रतलाम
लोगों को किया गया सतर्क
अत्यधिक बारिश और अचानक बाढ़ को लेकर लोगों को सतर्क किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर नागरिकों को सावधान रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK