रांची वासियों को अब जाम से मिलेगी मुक्ति, कम समय में पूरा होगा सफर
रांची। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रांची का पहला रातू रोड ऐलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन रेड रिबन काटकर किया। साथ ही इस मौके पर उन्होंने तिरंगा रंग का गुब्बारा भी उड़ाया। इसके उद्घाटन के साथ ही राजधानीवासियों को जाम से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही सफर का वक्त भी अब कम होगा।

बता दें कि, करीब 558 करोड़ से बनकर तैयार हुआ रातु एलेविटेड कॉरिडोर 101 पिलर पर खड़ा है। इसमें तीन रैम्प बनाए गए हैं और फोर लाइन का ऐलिवेटेड कॉरिडोर है।
पहला रैम्प और दूसरा रैम्प राजभवन के समक्ष शुरू होकर आईटीआई रोड में खत्म होगा। इसपर साउंडलेस बैरियर लगाए गए हैं। इसके ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर वाहनों का साउंड बाहर न जाए। इसके ऐलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर शीशा लगाए गए हैं।
ऐलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन के अवसर पर ओटीसी ग्राउंड सभा स्थल पर रांची के सैकड़ों पुरोहित की टीम ऐलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन का गवाह बने। पुरोहितों के विशेष मंत्रोचारण और शंखनाद बजाए गए।
उद्घाटन के मौके पर संजय सेठ, सीपी सिंह और महुआ माजी के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी के अलावा कई नेता ओटीसी ग्राउंड में मौजूद रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK