केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा 28 जुलाई को, आने की ये बड़ी वजह आयी सामने

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड नशे की चपेट आते जा रहा है। नशे के इस कारोबार से युवा वर्ग खासकर प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इसपर अंकुश कैसे लगे। इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव 28 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा खासतौर पर राज्य में नशे के बढ़ते दुरुपयोग और अवैध मादक पदार्थों के  व्यापार पर केंद्रित रहेगा।

दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी ने कमान संभाल ली है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आज 22 जुलाई को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में स्पेशल ब्रांच, मानवाधिकार, सीआईडी, डीआईजी जैप, विधि विज्ञान प्रयोगशाला और एटीएस के विरष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में दौरे को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा भी हुई।

मुख्य सचिव 23 जुलाई को दौरे की व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा करेंगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बताते चलें कि, इससे पहले अप्रैल में भी केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा तय था, लेकिन कुछ कारणों से वह रद्द हो गया था। इस बार वे रांची में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करेंगे।

बैठक में नशे के खिलाफ जिला स्तर पर की गई कार्रवाई, अवैध व्यापार की रोकथाम और इससे निपटने की रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj