
संजय यादव
देवघर। जिले के बंपास टाउन मोहल्ले में मंगलवार की सुबह संत जेवियर्स स्कूल की बेलगाम बस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्कूल बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में 37 वर्षीय आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका चार साल का बेटा अर्पण आनंद घायल हो गया है। पिता बेटे को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने आलोक सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्पण का इलाज जारी है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ की। चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में टोटो सवार और कार सवार भी घायल हुए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK