दर्दनाक हादसा : बस और कार की सीधी टक्कर, पांच लोग जिंदा जले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रामगढ़। झारखंड में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे हुआ। बस और कार की सीधी टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग जिंदा जल गये। कई लोग घायल हो गये। दमकल की गाड़ी 1 घंटे बाद आग बुझाने पहुंची। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे।

झारखंड के धनबाद-रांची हाइवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना सुबह आठ बजे रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH-23 के मुरुबंदा इलाके में लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के समीप घटी। यहां विपरीत दिशा में आ रही कार और बस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके बाद कार में आग लग गई। इससे कार (नंबर : BR01D-6318) सवार पांच लोग जिंदा जल गये। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक महाराजा नामक यात्री बस रामगढ़ से धनबाद जा रही थी। टक्क।र के बाद आग की लपटें उठता देख बस में सवार सभी यात्री उतर कि‍सी तरह अपनी जान बचाई। कार सवार लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना होने के 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने घटना स्थल पर पहुंची। तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। बस का भी आधा से ज्यादा हिस्सा जल चुका है।