
- होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
रांची। गोस्सनर कॉलेज के कल्चरल विभाग की बैठक डॉ मीना तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कमेटी ने निर्णय लिया कि 8 अगस्त को कॉलेज परिसर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा।
रांची यूनिवर्सिटी में सबसे पहले गोस्सनर कॉलेज में ही जनजातीय विषयों की पढ़ाई शुरू हुई है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रकृति और आदिवासियत से जोड़ने के लिए विश्व आदिवासी दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन विभिन्न वक्ताओं द्वारा भिन्न भिन्न विषयों पर संदेश भी दिए जाएंगे।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मानवविज्ञान विभाग की डॉ मीना तिर्की से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में डॉ एसके मुर्मू, डॉ मृदुला खेस, डॉ योतम कुल्लू, प्रो दिव्या भेंगरा, प्रो हेमंत टोप्पो, प्रो मीना सुरीन, डॉ सलमा केरकेट्टा डॉ अभिषेक टोपनो, प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग उपस्थित थे।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम
आदिवासी नृत्य
घड़ा पेंटिंग
भाषण प्रतियोगिता : आदिवासी अधिकार, चुनौतियां एवं अवसर
मुख्य आकषर्ण : पारंपरिक झारखंडी भोजन स्टॉल
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK