
- उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया निराकरण
रांची। राहे की रहनेवाली गुरुवारी देवी आज दूसरी बार उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की जनता दरबार में आयीं। चेहरे पर खुशी और दोनों हाथ जोड़ें हुए उपायुक्त को धन्यवाद देती हुईं की, ‘ सर मेरा बेटा मेरे भरण पोषण के लिए तैयार हो गया है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।‘
दरअसल पिछली बार गुरुवारी देवी जनता दरबार में अनुकंपा के बाद नौकरी पाने वाले बेटे की शिकायत लेकर आयी थीं कि वह उनका भरण पोषण नहीं कर रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अंचल अधिकारी राहे और स्थापना प्रभारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया था, जिसके बार राहे अंचल में कार्यरत गुरुवारी देवी का पुत्र अपनी मां के भरण पोषण के लिए तैयार हुआ।
जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में लोगों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के साथ उपस्थित हुए।
जनता दरबार में आने वाले नागरिकों ने मुख्य रूप से भूमि पर अवैध कब्जा, भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा प्रयास, दोहरी जमाबंदी रद्द करने, पंजी-2 में सुधार, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने प्रमाण पत्र, शिक्षा और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपायुक्त द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार एक प्रभावी मंच है, जहां सीधे संवाद स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK