
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धुर्वा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 133वीं बटालियन पहुंचकर 209 कोबरा इकाई के सीआरपीएफ जवान प्राणेश्वर कोच के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बोकारो जिले के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हो गए थे।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। इस अवसर पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK