राशन कार्ड और मंईंयां सम्मान योजना को लेकर मुखिया को कई निर्देश दिए उपायुक्‍त ने

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘पंचाइत कर गोइठ’ के तहत जिले के मुखियाजनों से सोमवार को संवाद स्थापित किया। इस क्रम में उन्‍होंने राशन कार्ड और मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना को लेकर कई निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी मुखियाओं से अपील की है कि जिस गांव के राशन कार्डधारी आर्थिक रूप से सक्षम होते हुए भी सरकारी जनवितरण के दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, वैसे लाभुकों को राशन कार्ड सरेंडर कराएं। इससे गरीब जरूरतमंदों को इसका लाभ दिया जा सकेगा।

इसके अलावा वैसे लोग जो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी चिन्हित कर सूची से अपना नाम हटवाने के लिए प्रोत्साहित करें। उपायुक्त ने कहा है कि जिन पात्र लाभुको के बैंक खाते में मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंच रही है, वे बैंक जाकर आवश्यक रूप से अपना केवाईसी करा लें। आधार इनेक्टिव है तो उसे एक्टिव करा लें।

मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तकनीकी सहायता के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें। उपायुक्त ने कहा कि जिन महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना व अन्य सहायता राशि मिल रही है। वे स्वयं व परिवार को सशक्त बनाने के लिए मिल रही राशि का सदुपयोग करें। अपनी आय में वृद्धि करें।

उपायुक्त ने महिला शिशु एवं सामाजिक सुरक्षा कल्याण के लिए पंचायत स्तर पर समिति गठन का निर्देश सभी मुखियाजनों को दिया। इस समिति के अंतर्गत होने वाले कार्यों की भी जानकारी दी। उपायुक्त ने पंचायत के वैसे प्रवासी मजदूरों की सूची संधारित किये जाने का निर्देश दिया जो अन्य राज्य पलायन कर जाते हैं। ताकि किसी आपदा की स्थिति में उन्हें लाभ प्रदान किया जा सके।

उपायुक्त ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए कहा कि समाज में डायन प्रथा एक अंधविश्वास है। हम सभी के समन्वित प्रयास से इसे दूर करना है। साथ ही बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी लोग एकजुट हों। गांवों में बच्चे प्रतिदिन स्कूल जरूर जाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *