अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिला अपना घर, इन्होंने सौंपीं चाबियां

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड की हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत में मंगलवार को अबुआ आवास योजना के तहत बने नए घरों का गृह प्रवेश कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने 40 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां और उपहार सौंपे। विधिवत फीता काटकर लाभुकों को उनके नवनिर्मित घरों में प्रवेश भी कराया गया। यह पहल झारखंड सरकार द्वारा गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों को सुरक्षित, गरिमामय आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अबुआ आवास योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस योजना का उद्देश्य केवल पक्के मकान देना नहीं, बल्कि एक गरिमापूर्ण जीवन की नींव रखना है।

उन्होंने कहा कि आज जिन परिवारों को घर मिले हैं, वे सचमुच जरूरतमंद हैं। उन्हें सम्मान के साथ जीने का अवसर देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *