
- साथी अभियान के तहत बच्चों का किया गया आधार पंजीकरण
रांची। झालसा के निर्देश और माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में 31 जुलाई, 2025 को बालाश्रय बालगृह के 8 बच्चों का आधार पंजीकरण किया गया। आधार पंजीकरण के कार्य में समीर की टीम व डालसा की पीएलवी बरखा कुजूर का सहयोग रहा।
डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि साथी अभियान नालसा के द्वारा संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के वैसे बच्चे, जो बेसहारा, निराश्रित, जिनका कोई आश्रय नहीं है, उन्हें डालसा चिन्हित कर लाभ पहुंचा रहा है। आगे भी पहुंचायेगा।
इसी कड़ी में डालसा की टीम ने बालाश्रय बालगृह के 8 बच्चों का आधार पंजीकरण किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी निराश्रित बच्चों का आधार-पहचान कर उन्हें एक नया पहचान दिलाना ही डालसा का उद्देश्य है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK