जंगली हाथी का आतंक, एक गाय को कुचला, मौत

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले से सेन्हा थाना के समीप झुंड से बिछड़ा एक जंगली विशालकाय हाथी पहुंचा। क्षेत्र में हाथी के आते ही डर का माहौल उत्पन्न हो गई। इसी बीच सेन्हा निवासी प्रेमचंद महतो की गाय खेत में चरने के लिए रस्सी से खूंटा में बंधी थी। उक्‍त गाय को हाथी ने रौंद कर मार डाला। गाय के साथ चर रहे बछरु ने भाग कर अपनी जान बचाई। जंगली हाथी को भगाने में वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

थाना प्रभारी वारिश हुसैन को घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को हाथी से दूर रहने की सलाह देते हुए उचित कदम उठाया।

वहीं हाथी को देखने एवं वीडियो बनाने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। हालांकि क्षेत्र के लोग दहशत में है। पुलिस प्रशासन भी हाथी को खदेड़ने के लिए परेशान दि‍खा। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी हाथी का उत्‍पात देखने को मिला था। हाथी के हमले में जिले के तीन चार लोगों की जान चली गई थी।

जिला प्रशासन ने आम जनों से अपील करते हुए कहा है कि हाथी के पास नहीं जाए। उन्हें परेशान नहीं करे। खुद को सुरक्षित रखे। दूसरों को भी जागरूक करे।

मंगलवार की सुबह हाथी हेस्वे चाउ चुरकू जंगल की तरफ देखा गया था, लेकिन हाथी को नहीं भगाने के कारण वह प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK